रांची। जिंदगी जिंदाबाद
Jharkhand State Pharmacy Council: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने Jharkhand State Pharmacy Council, बरियातू, रांची के रजिस्ट्रार-सह-सचिव के पद पर प्रशासनिक बदलाव किया है। विभागीय आदेश के अनुसार वर्तमान रजिस्ट्रार-सह-सचिव श्री प्रशांत कुमार पाण्डेय के स्थान पर श्री रंजीत कुमार चौधरी को औपबंधिक प्रभार सौंपा गया है।
श्री रंजीत कुमार चौधरी वर्तमान में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में सहायक निदेशक (औषधि)-I के पद पर कार्यरत हैं। विभाग ने उन्हें झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार-सह-सचिव का औपबंधिक प्रभार प्रदान किया है।
विभागीय कार्यालय आदेश में कहा गया है कि श्री प्रशांत कुमार पाण्डेय को 14 अक्टूबर 2024 के विभागीय कार्यालय आदेश के माध्यम से Jharkhand State Pharmacy Council के रजिस्ट्रार-सह-सचिव का औपबंधिक प्रभार दिया गया था। इसके बाद 3 जुलाई 2026 को Jharkhand State Pharmacy Council के अध्यक्ष को पत्र भेजकर श्री पाण्डेय के स्थान पर अन्य नामों की अनुशंसा करने को कहा गया था। निर्धारित समयावधि बीत जाने के बाद भी इस संबंध में जवाब प्राप्त नहीं हुआ। साथ ही श्री पाण्डेय के विरुद्ध कई परिवाद पत्र प्राप्त होने का भी उल्लेख आदेश में किया गया है।
इन परिस्थितियों को देखते हुए विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत श्री रंजीत कुमार चौधरी को रजिस्ट्रार-सह-सचिव का औपबंधिक प्रभार देने का निर्णय लिया। इस प्रस्ताव को विभागीय मंत्री का अनुमोदन भी प्राप्त है।
स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव दिनेश कुमार यादव के हस्ताक्षर से जारी आदेश दिनांक 17 अगस्त 2026 को प्रभावी किया गया है।
Rims के मनोरोग विभाग में डॉ. विद्या के.एल. ने दिया योगदान
https://zindagijindabaad.com/rims-ke-manorog-dpt-me-dr-vidya-ne-kiya-join/
https://jharkhandstatepharmacycouncil.com/
