केंद्र प्रायोजित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत झारखंड को मिले सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के बाद जसास की टीम आज सम्मान के साथ वापस लौटी। कार्यकारी निदेशक श्री छवि रंजन के नेतृत्व में टीम ने अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें यह सम्मान सौंपा।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ने पूरी टीम को बधाई देते हुए उनकी मेहनत, लगन और निष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम की यह प्रतिबद्धता आगे भी इसी तरह बनी रहनी चाहिए, जिससे राज्य स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहे।

उल्लेखनीय है कि झारखंड को यह सम्मान तीसरे चिंतन शिविर में गुणवत्तापूर्ण दावों के सफल निष्पादन के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 17 एवं 18 अप्रैल को आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देशभर के राज्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री छवि रंजन (कार्यकारी निदेशक, जसास), श्रीमती सीमा सिंह (अपर कार्यकारी निदेशक, जसास), श्री वैभव राय, डॉ. अखिलेश कुमार झा एवं श्री आशीष रंजन उपस्थित रहे।

राज्य के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और बेहतर प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *