डॉ. बीरेन्द्र कुमार महतो अध्यक्ष और डॉ. संजय तिर्की उपाध्यक्ष निर्वाचित

राँची : राँची स्थित सत्यभारती सभागार में आज जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विकास मंच का स्थापना दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंच की नई कार्यकारिणी के गठन के तहत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय नागपुरी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. बीरेन्द्र कुमार महतो को मंच का अध्यक्ष तथा स्कूल ऑफ आर्कियोलॉजी एवं म्यूज़ियोलॉजी के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय तिर्की को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
समारोह में मंच की परामर्शदात्री समिति के सदस्य डॉ. एच. एन. सिंह, डॉ. करमचंद्र अहीर एवं डॉ. के. सी. टुडू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विकास मौर्य ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
स्थापना दिवस के अवसर पर सभी सदस्यों ने केक काटकर हर्ष एवं उल्लास के साथ इस महत्वपूर्ण दिन को मनाया और मंच के माध्यम से जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन एवं विकास के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में ललिता देवगम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मंच के सचिव सुकेशी कर्मकार एवं विक्की मिंज सहित सत्यनारायण मुंडा, रोहित केरकेट्टा, शिवशंकर उरांव, लेबियान मुंडू, रीता सोरेंग, जगतपाल महतो, मनीषा बोदरा, नीलोफर मिंज, नारायण मरांडी, रवि कुमार तथा अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *