राजधानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, मिठाई दुकानों से लिए गए नमूनेराजधानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, मिठाई दुकानों से लिए गए नमूने

रांची: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (अभिहित अधिकारी) के मार्गदर्शन में, खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शहर के कचहरी, जेल रोड और बरियातू क्षेत्रों में छापेमारी व निरीक्षण अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारी और आम दिनों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा मिलावट पर प्रभावी रोक लगाना है।

निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न मिष्ठान प्रतिष्ठानों और मिठाई निर्माण इकाइयों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और निर्माण प्रक्रिया की बारीकी से जांच की। इस दौरान मानक और शुद्धता की जांच के लिए लड्डू, खोवा और मिल्क केक जैसी लोकप्रिय मिठाइयों के नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

यह पूरी कार्रवाई जिला स्तरीय परामर्शी समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के तहत की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ आम जनस्वास्थ्य की रक्षा करना है।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी कारोबारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पूर्ण पालन करें, अपने परिसरों में उच्च स्तर की स्वच्छता बनाए रखें और आवश्यक पंजीकरण या लाइसेंस अवश्य सुनिश्चित करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि मिलावट या मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://zindagijindabaad.com/ranchi-adhivakta-rajyapal-santosh-gangwar/https://zindagijindabaad.com/ranchi-adhivakta-rajyapal-santosh-gangwar/

https://zindagijindabaad.com/bijli-vibhag-outsourcing-karmchari-bonus/

https://zindagijindabaad.com/under-the-chief-ministers-tractor-distribution-scheme-the-deputy-commissioner-distributed-tractors-and-agricultural-implements/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed