FGadhwa: Food Safety Officer की सख्ती, दुकान से हटाये गये ये खाद्य पदार्थGadhwa: Food Safety Officer की सख्ती, दुकान से हटाये गये ये खाद्य पदार्थ

रांची: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा चिन्हित किए गए 115 खाद्य उत्पादों के खिलाफ झारखंड में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन उत्पादों पर भ्रामक दावे, गलत प्रचार, मिस-ब्रांडिंग और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप हैं। FSSAI के कड़े रुख के बाद रांची जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है तथा संबंधित उत्पादों का स्टॉक बाजार से तत्काल वापस लेने (रिकॉल) का आदेश जारी किया गया है।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सौरभ सिंह के नेतृत्व में रांची के विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों, रिटेल दुकानों और प्रतिष्ठानों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

ई-कॉमर्स और खुदरा विक्रेताओं को कड़ा निर्देश

जारी दिशा-निर्देशों के तहत चिन्हित 115 उत्पादों की सूची सभी खाद्य कारोबार संचालकों (FBOs), वितरकों, थोक व खुदरा विक्रेताओं सहित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को उपलब्ध करा दी गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि इन उत्पादों की बिक्री तुरंत रोकी जाए और इनका वर्तमान स्टॉक बाजार से हटा लिया जाए।

चर्चित व बड़े ब्रांड्स के उत्पाद भी जांच के दायरे में

FSSAI की इस कार्रवाई में रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले कई नामी ब्रांड्स शामिल हैं:

  • खाद्य व डेयरी उत्पाद: पतंजलि फूड्स का ‘पतंजलि मिल्क बिस्कुट’, फेरेरो इंडिया का ‘किंडर जॉय’, और मैरिको लिमिटेड का ‘सफोला टोटल हार्ट प्रो’ कुकिंग ऑयल।
  • एनर्जी व स्पोर्ट्स ड्रिंक्स: स्टिंग एनर्जी, रेड बुल, मॉन्स्टर एनर्जी, हेल एनर्जी, एड्रेनालाईन रश, कैंपा एनर्जी और गेटोरेड स्पोर्ट्स ड्रिंक।

अधिकारियों के अनुसार, बिना आवश्यक वैज्ञानिक मानकों व निर्धारित नियमों के किसी भी पेय पदार्थ पर ‘एनर्जी ड्रिंक’ या ‘स्पोर्ट्स ड्रिंक’ जैसे भ्रामक दावों का उपयोग कानूनी रूप से गलत है।

नियम उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि रांची में लगातार फील्ड विजिट कर दुकानदारों को चिन्हित सामग्री न बेचने का सख्त निर्देश दिया जा रहा है।

उपभोक्ताओं को गुमराह करने या गलत ब्रांडिंग करने वाले कारोबारियों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 52 और 53 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे पैकेजिंग पर अंकित पोषण संबंधी जानकारी व दावों को ध्यान से पढ़कर ही खरीदारी करें।

https://zindagijindabaad.com/akhra-class-dedicated-to-karam-songs/

https://www.facebook.com/share/p/19TvRyAYKR/

https://x.com/zindagijinda/status/2095558979451826432?s=20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *