जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त  शशि रंजन की अध्यक्षता में आज सोमवार को जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी,यूआईडी, मोबाइल टावर कनेक्टिविटी आदि मामले को लेकर समीक्षा बैठक हुई.बैठक में उपायुक्त ने सीएससी मैनेजर को सभी इनएक्टिव VLE को प्रशिक्षित करने तथा जिले के सभी पंचायत भवन में शत प्रतिशत प्रज्ञा केंद्र संचालन का निर्देश दिया ।उपायुक्त ने यूआईडी के डीपीओ यूआईडी को जिले में आधार का कवरेज  शत-प्रतिशत करने पर बल दिया.उन्होंने झारसेवा से जारी होने वाले प्रमाणपत्रों को ससमय जारी करने हेतु निर्देश दिये.साथ ही जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी एवं ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को सभी पंचायत सेवक को जन्म,मृत्यु एवं  मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का प्रखंडवार प्रशिक्षण आयोजित करने हेतु कहा तथा जिले में कार्यरत सभी पदधिकारी एवं कर्मियों को अनिवार्य रूप से मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बनवाने हेतु निदेश दिया। जिला उपायुक्त-सह-अध्यक्ष DeGS शशि रंजन के अलावे सचिव-सह-जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह,सामान्य शाखा प्रभारी रश्मि ,सिविल सर्जन सहित आईटी विभाग से जुड़े डी पी ओ यूआईडी, ई डी एम,लाइब्रेरियन, सीएससी मैनेजर सहित सभी पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed