झारखंड में सरकारी नौकरी: NHM में लेखा एवं प्रबंधन कैडर के 58 वैकेंसी, 75 हजार तक वेतनझारखंड में सरकारी नौकरी: NHM में लेखा एवं प्रबंधन कैडर के 58 वैकेंसी, 75 हजार तक वेतन

रांची। जिंदगी जिंदाबाद

NHM Jharkhand: राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन संचालित झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन NHM के तहत अनुबंधित पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके जरिए राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर अकाउंट्स एवं मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के पदों को भरा जाएगा।

NHM Jharkhand में इन पदों पर हो रही है भर्ती

NHM Jharkhand की जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में चार्टर्ड एकाउंटेंट (सैलरी 75,000 रुपये), स्टेट फाइनेंस मैनेजर-RCH (65,000 रुपये), स्टेट एकाउंट्स मैनेजर (60,000 रुपये), स्टेट एकाउंट्स ऑफिसर-अर्बन (25,000 रुपये), एकाउंट्स ऑफिसर/स्टेट एकाउंटेंट-NTEP (31,395 रुपये) और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट-एकाउंट्स-RCH के 2 पद (19,800 रुपये) शामिल हैं। इसके अलावा जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट एकाउंट्स मैनेजर के 5 पद (41,968 रुपये) एवं एकाउंट्स असिस्टेंट-डिस्ट्रिक्ट-RCH के 6 पद (25,200 रुपये) तथा ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक एकाउंट्स मैनेजर के सर्वाधिक 33 पदों (20,085 रुपये) पर बहाली की जाएगी।

NHM Jharkhand का यहां देखें अधिसूचना

NHM Jharkhand में 18 अगस्त से होंगे ऑनलाइन आवेदन

NHM Jharkhand में इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों के पास आवेदन जमा करने के लिए 13 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक का समय रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन मोड में किए गए आवेदन ही मान्य होंगे, किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत योग्यता और शर्तों की जानकारी के लिए अभ्यर्थी JRHMS की आधिकारिक वेबसाइटwww.jrhms.jharkhand.gov.in या www.recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर पोर्टल देख सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 कर्मियों को मिलेगा सम्मान

https://zindagijindabaad.com/jharkhand-police-29-karmi-samman-swatantrata/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *