रांची। जिंदगी जिंदाबाद
Netarhat Residential School झारखंड राज्य के सुप्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान नेतरहाट आवासीय विद्यालय, नेतरहाट ने सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में नि:शुल्क नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा (विज्ञापन संख्या-262) का आधिकारिक घोषणा कर दिया है। राज्य के मेधावी एवं स्वस्थ बालकों के लिए कुल 100 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हो रही है, जिसकी अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 से अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकेंगे, जबकि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर 2026 (रविवार) को राज्य के सभी प्रमंडल मुख्यालयों में किया जाएगा।
Netarhat Residential School में एडमिशन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का झारखंड राज्य का मूल या स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता के तहत छात्र ने झारखंड के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 5वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो। आयु सीमा की बात करें तो 1 अगस्त 2026 को अभ्यर्थी की उम्र 10 वर्ष से कम और 12 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, अर्थात छात्र का जन्म 01 अगस्त 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होना चाहिए। इस पूरी आवेदन प्रक्रिया के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा यानी आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है।
Netarhat Residential School में परीक्षा के माध्यम से होगा सलेक्शन
प्रवेश परीक्षा एक ही दिन में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 100 अंकों की प्रारंभिक परीक्षा होगी, जो ओएमआर शीट पर वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्नों पर आधारित होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। इसमें मानसिक योग्यता, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरी पाली में दोपहर 01:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक 100 अंकों की मुख्य परीक्षा होगी, जो विषयनिष्ठ (Subjective) प्रकृति की होगी और इसमें हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन विषय से 25-25 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
Netarhat Residential School में प्रवेश का नोटिफिकेशन यहां देखें

Netarhat Residential School में 100 छात्रों का होगा चयन
चयन प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर कुल सीटों के 5 गुना यानी 500 मेधावी छात्रों की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद मेधा क्रमानुसार 1.5 गुना (150 छात्रों) को शारीरिक एवं मनोवैज्ञानिक जांच के लिए आमंत्रित किया जाएगा और अंत में सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद कुल 100 छात्रों का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा। इच्छुक अभिभावक व छात्र विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.netarhatvidyalaya.com पर जाकर केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी असुविधा या जानकारी के लिए कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 6201750193 या 6201750198 पर संपर्क किया जा सकता है।
स्वास्थ्य डेटा से जन-स्वास्थ्य सुधार को मिलेगी नई दिशा
https://zindagijindabaad.com/swasthya-data-jan-swasthya-sudhar-ko-milegi-disha/
