*फर्जी चलान पर खनिज ढो रहे दो हाइवा जब्त* 

*वाहन मालिक,चालक एवं संलिप्त व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज*

*सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ कर बनाया गया था फर्जी चलान*

 *फर्जी चालान बनाना काफी संवेदनशील मामला,दोषियों पर होगी कठोरणात्मक करवाई:उपायुक्त* 

जिले में अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन को लेकर उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश के आलोक मे जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार द्वारा  कार्रवाई लगातार जारी है.डीएमओ ने सरकारी दस्तावेज से छेड़छाड़ करके फर्जी चालान बना कर पत्थर चिप्स ले जा रहे दो हाइवा मालिक एवं चालक पर हरिहरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है एवं ऐसे कार्य में संलिप्त सभी व्यक्तियों को अविलंब चिन्हित  करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है.

*फर्जी चलान बनाने का ऐसे हुआ खुलासा*

अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम को लेकर उपायुक्त शशि रंजन के दिए गए निर्देश के आलोक में हरिहंगज चेकनाका के पास अंचलाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.इसी दौरान वाहन संख्या जेएच 02 एटी-1843 एवं वाहन संख्या जेएच 03 क्यू-0562 पर पत्थर चिप्स ले जाते पाया गया.जिसके बाद प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के द्वारा वाहन चालक से कागजात की मांग की गयी. वाहन चालक द्वारा उपलब्ध कराए गए कागजात को देखने के बाद शक हुआ  जिसके बाद हाइवा को चिप्स समेत जप्त कर थाने में लाया गया एवं इसके पश्चात अंचलाधिकारी के द्वारा जांच को लेकर जिला खनन पदाधिकारी को सूचना दी गयी.डीएमओ के द्वारा जेम्स पोर्टल पर जांच किया गया तो पाया कि ई-परिवहन चलान 25 दिन पूर्व का है,जबकि वाहन संख्या जेएच 03क्यू- 0562 द्वारा उपलब्ध कराया गया चलान पूर्ण रूप से फर्जी पाया गया.जिस पर डीएमओ ने अविलंब कार्रवाई करते हुए वाहन मालिक एवं चालक पर हरिहरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी.

 *फर्जी चलान बनाना काफी संवेदनशील मामला,दोषियों पर होगी कठोरणात्मक करवाई:उपायुक्त* 

उपयुक्त शशि रंजन ने कहा कि सरकारी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ कर फर्जी चलान बनाना काफी संवेदनशील मामला है.उन्होंने स्पष्ट कहा कि फर्जी चालान बनाने वालों की जांच की जा रही है एवं इस कार्य में संलिप्त व्यक्ति किसी भी कीमत पर बख्सें नहीं जाएगें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड – 2025 के लिए झारखंड के डॉ बीरेन्द्र महतो का चयनरांची : झारखंड में लुप्त होती कठपुतली कला व नागपुरी भाषा के संरक्षण व संवर्द्धन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए टीआरएल संकाय, रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग के प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो का चयन “डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड – 2025” के लिए किया गया है. फतेहाबाद, आगरा में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को इस सम्मान से डॉ महतो को सम्मानित किया जायेगा.डॉ महतो ने बताया कि बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के मुख्य अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी है.