स्थिर सिर- यह कोहली की बल्लेबाज़ी का प्राथमिक आयाम है। वो कभी अपना ‘शेप’ नहीं गँवाते, बेडौल नहीं होते, उनका सिर हवा में नहीं चला जाता- जैसे छक्का लगाते समय बहुतेरों का चला जाता है। सिर को स्थिर रखो, फ्रंटफ़ुट आगे बढ़ाओ, गेंद को नाक के नीचे लाकर खेलो- यह शास्त्रीय बल्लेबाज़ी का प्राथमिक-नियम है।

विराट कोहली प्रॉपर क्रिकेटिंग शॉट्स खेलकर रन बनाते हैं, स्लॉग नहीं करते। बड़ी मज़बूत कलाइयाँ हैं, जिनकी सिफ़त उनके ड्राइव और फ्लिक में कलियों की तरह खिल उठती हैं। इससे उनकी बल्लेबाज़ी में एक फ़्लो चला आता है, एक रिदम। वे गेंद के बल्ले पर आने की प्रतीक्षा नहीं करते- रोहित शर्मा की तरह। उसे पंच नहीं करते- शुभमन गिल के शॉर्ट आर्म जैब की तरह। वे आगे बढ़कर गेंद से मिलते हैं- यह तपाक से जा मिलने का आत्मविश्वास उनकी शख्सियत से लेकर उनके खेल में शुरू से ही रहा है।

तराशे हुए बदन वाला ऐसा कोई बल्लेबाज़ जब लय में खेलता है तो चलता-फिरता ताज महल मालूम होता है!

विराट कोहली वैसे ही सम्पूर्ण बल्लेबाज़ हैं।

भारत में रन-मशीनों की सुपरिचित परम्परा रही है- दस हज़ारी सुनील गावस्कर से, शतकवीर सचिन तेंडुलकर ​तक होते हुए, अब पीछा करके मुकाम तक पहुँचने वाले चेसर विराट कोहली तक।

48वाँ शतक पूरा किया। दो और बना लें तो एक दिवसीय मैचों में शतकों का अर्धशतक पूरा करने पहले खिलाड़ी बन जावेंगे। 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक के लिए तीन साल इंतज़ार किया था, तब से 45 पारियों में सात शतक लगा चुके हैं।

मछली तैरना कभी नहीं भूलती, नींद में भी तैर सकती है। विराट के लिए शतकें लगाना वैसा ही बेभूला हुनर है। जैसे कोई रात को नींद से उठकर चौके से पानी पी आता हो, वैसे ही वे स्कोरकार्ड पर सैकड़ा टाँग आते हैं। ​ब्रिलियंट बैट्समैन!

सुशोभित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड – 2025 के लिए झारखंड के डॉ बीरेन्द्र महतो का चयनरांची : झारखंड में लुप्त होती कठपुतली कला व नागपुरी भाषा के संरक्षण व संवर्द्धन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए टीआरएल संकाय, रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग के प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो का चयन “डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड – 2025” के लिए किया गया है. फतेहाबाद, आगरा में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को इस सम्मान से डॉ महतो को सम्मानित किया जायेगा.डॉ महतो ने बताया कि बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के मुख्य अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी है.