रांची : पिठोरिया के मुरहर पहार के नजदीक टाइल्स एंड सेनेटरी शोरूम का भव्य शुभ उद्घाटन किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने फीता काटकर किया। मौके पर श्री सेठ ने कहा कि पिठोरिया में इस तरह के सुसज्जित टाइल्स, मार्बल के शोरूम की जरूरत महसूस की जा रही थी। यह शोरूम के खुलने से पिठोरिया के साथ-साथ आसपास के लोगों को बेहतर क्वालिटी का टाइल्स, मार्बल की खरीदारी के लिए दूसरे शहर में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शोरूम के संचालक युवा हैं, उर्जावान हैं, इनसे क्षेत्र की जनता को काफी उम्मीद है। युवा वर्ग स्वरोजगार से जुड़े केन्द्र सरकार उनके साथ है।
वही शोरूम के संचालक अनिश कुमार ने बताया कि शोरूम में बेहतर क्वालिटी का टाइल्स, मार्बल एवं ग्रेनाइट के साथ-साथ सेनेटरी का सभी आइटम उपलब्ध है। शोरूम में ग्राहकों को होलसेल मूल्य पर बाजार से सस्ते दर पर टाइल्स मार्बल और ग्रेनाइट उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि ही उनकी पहली प्राथमिकता है। बताया कि इनके द्वारा शहर की जनता को विश्व प्रसिद्ध ब्रांड की टाइल्स जिनमें प्रमुख कजारिया टाइल्स, इटालियन टाइल्स, ओएसिस, मेट्रो जैसी नामी कंपनियों के सभी उत्पाद उपलब्ध होकर पिठोरिया क्षेत्र की जनता को अब टाइल्स एवं सेनेटरी की सम्पूर्ण श्रृंखला रतलाम शहर में ही सुगमता से उपलब्ध है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कांके विधायक समरीलाल, मुखिया मुन्नी देवी, जोहार पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष विजय महतो, गोपाल महतो, राजीव सिंह, गिरिधारी महतो, नसीब लाल महतो, शंकर महतो सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग काफी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड – 2025 के लिए झारखंड के डॉ बीरेन्द्र महतो का चयनरांची : झारखंड में लुप्त होती कठपुतली कला व नागपुरी भाषा के संरक्षण व संवर्द्धन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए टीआरएल संकाय, रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग के प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो का चयन “डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड – 2025” के लिए किया गया है. फतेहाबाद, आगरा में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को इस सम्मान से डॉ महतो को सम्मानित किया जायेगा.डॉ महतो ने बताया कि बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के मुख्य अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी है.