मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड,रांची के स्तर से “Voter Registration and Voter Registers”विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन दिनांक 02 एवं 03 सितंबर 2026 को रांची में किया जाएगा।इस सम्मेलन का उद्देश्य मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं में संस्थागत संवाद को बढ़ावा देना,श्रेष्ठ प्रथाओं का आदान-प्रदान करना तथा इस क्षेत्र में उभरती चुनौतियों,नवाचारों और प्रशासनिक अनुभवों पर विचार-विमर्श करना है।यह सम्मेलन चुनाव प्रशासकों, प्रैक्टिशनर्स,शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं तथा विषय विशेषज्ञों के बीच ज्ञान और अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा सम्मेलन में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ भाग लेंगे।एब्सट्रेक्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गयी है।

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीरा एस ने जिले के विश्वविद्यालयों,महाविद्यालयों,शोध संस्थानों तथा शिक्षाविदों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार एवं शोध कार्य के माध्यम से योगदान दें।उन्होंने कहा कि मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची की प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है,इसलिए इस विषय पर अकादमिक एवं शोध स्तर पर विमर्श अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने जिले के अधिक से अधिक शिक्षाविदों,शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से इस सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपने Abstract/Research Paper निर्धारित समय सीमा के भीतर भेजने का अनुरोध किया है।
इच्छुक प्रतिभागी सम्मेलन से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा एब्सट्रेक्ट भेजने की प्रक्रिया के लिए निर्धारित वेबसाइट www.icvrvr.org पर उपलब्ध जानकारी का अवलोकन किया जा सकता है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों,विश्वविद्यालयों एवं संबंधित हितधारकों से इस सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है,ताकि मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची से संबंधित विषयों पर व्यापक चर्चा एवं उपयोगी सुझाव प्राप्त हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *