पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार ने मंगलवार को झारखंड में ए-हेल्प (स्वास्थ्य और पशुधन उत्पादन के विस्तार के लिए मान्यता प्राप्त एजेंट) कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। झारखंड सरकार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार श्रीमती अलका उपाध्याय, सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार अबूबकर सिद्दीकी पी, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के वरिष्ठ महाप्रबंधक ललित प्रसाद करण की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।श्रीमती अलका उपाध्याय कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शिरकत की।‘ए-हेल्प’ कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मान्यता प्राप्त एजेंट के रूप में शामिल करके उन्हें सशक्त बनाना है जो रोग नियंत्रण, पशु टैगिंग और पशुधन बीमा में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

Byzindagijindabaad.com

Oct 11, 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड – 2025 के लिए झारखंड के डॉ बीरेन्द्र महतो का चयनरांची : झारखंड में लुप्त होती कठपुतली कला व नागपुरी भाषा के संरक्षण व संवर्द्धन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए टीआरएल संकाय, रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग के प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो का चयन “डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड – 2025” के लिए किया गया है. फतेहाबाद, आगरा में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को इस सम्मान से डॉ महतो को सम्मानित किया जायेगा.डॉ महतो ने बताया कि बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के मुख्य अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी है.