संवाददाात, रांची : साई सेवाश्रम ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी के कई क्षेत्रों में दिव्यांग, कुष्ठ रोगी और जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। खाद्य सामग्री में चावल, दाल, चीनी, मिक्स मसाला, हल्दी पाउडर, चना, सोयाबीन बरी, साबुन, सर्प, चूड़ा, चायपति, माचीस, मोमबत्ती, आलू, प्याज, सरसो तेल, नमक, बिस्कुट, मिक्चर समेत कई घरेलू उपयोग में आने वाली समाग्री का वितरण कार्य किया गया। यह खाद्य सामग्री प्राप्त करने वालों में नामकुम बाल्मीकि आवास, केतारी बागान, कड़रू, चुटिया आसपास के लोग शामिल है। इस अवसर पर 20 जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरण किया गया। साई सेवाश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित लाल ने कहा कि साई सेवाश्रम ट्रस्ट नियमित रूप से समाज के अंतिम पायदान पर बैठे जरूरतमंद व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का कार्य करता आ रहा है। यह कार्य निरंतर जारी है। खाद्य सामग्री वितरण के सहयोग में समाजसेवी रमेश शर्मा, शिवजीत कुमार, आरव राउत आदि का अहम योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड – 2025 के लिए झारखंड के डॉ बीरेन्द्र महतो का चयनरांची : झारखंड में लुप्त होती कठपुतली कला व नागपुरी भाषा के संरक्षण व संवर्द्धन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए टीआरएल संकाय, रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग के प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो का चयन “डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड – 2025” के लिए किया गया है. फतेहाबाद, आगरा में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को इस सम्मान से डॉ महतो को सम्मानित किया जायेगा.डॉ महतो ने बताया कि बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के मुख्य अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी है.