भाकपा माले के विधायक विनोद कुमार सिंह,आइसा राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ, छुटुराम महतो ने मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन को यंग इंडिया चार्टर सौंपा। पिछले 10 सालों में शिक्षा– रोजगार के नाम पर मोदी सरकार ने केवल धोखा दिया है. झारखंड में लोहा, कोयला, जल –विद्युत प्राकृतिक संसाधनों को केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र को दे दिया गया लेकिन बहाली ठप है। मोदी सरकार का हमला केवल जनता के रोजी-रोटी तक ही सीमित नहीं है.आज लोकतंत्र संविधान, कोर्ट,चुनाव आयोग और अब तो संसद को भी सरकार के इशारे पर नचाया जा रहा है।

भाजपा देश में धर्म,जाति, सांप्रदायिक,मंदिर– मस्जिद जैसे सवालों को चुनावी एजेंडा बनाते रही है .इस बार भी भाजपा पूरी कोशिश कर रही है. ताकि जनता के सवाल गौण हो जाए। देश में छात्र युवाओं के मुद्दे पर चुनाव हो इस लिहाज से देश भर के छात्र –युवाओं ने मोदी सरकार के 10 साल ,यंग इंडिया के 10 सवाल! जुमला नहीं जवाब दो, 10 साल का हिसाब दो नारे के साथ 28 फरवरी को जंतर मंतर दिल्ली में यंग इंडिया रैली आयोजित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड – 2025 के लिए झारखंड के डॉ बीरेन्द्र महतो का चयनरांची : झारखंड में लुप्त होती कठपुतली कला व नागपुरी भाषा के संरक्षण व संवर्द्धन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए टीआरएल संकाय, रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग के प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो का चयन “डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड – 2025” के लिए किया गया है. फतेहाबाद, आगरा में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को इस सम्मान से डॉ महतो को सम्मानित किया जायेगा.डॉ महतो ने बताया कि बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के मुख्य अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी है.